फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 17 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सड़क हादसों में 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत से बच्चों से मां का साया छिन गया। दूसरे हादसे में इकलौता चिराग बुझ गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।

चौडगरा प्रतिनिधि के मुताबिक, मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी अरुण कुमार की पत्नी नीलम उर्फ नीलू देवी (30), ससुर रामनजर के साथ बाइक से बेटी ईशा (6) को लेकर दुर्गा मंदिर रेवाड़ी दर्शन जा रही थी। रेवाड़ी चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से कानपुर की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर दादा-पोती दूर गिरे। हाईवे पर गिरी नीलम डीसीएम से कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। घायल ससुर और उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि नीलम की दूसरी बेटी अमृता (8) है। उसका पति बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों ने नीलू की मौत की खबर पति को दी है।
विज्ञापन


इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी राकेश कुमार (29) की कानपुर ले जाते वक्त रामादेवी चौराहे के पास शुक्रवार रात मौत हो गई। राकेश बाइक से अपने साले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी निवासी संकठा प्रसाद को लेकर मेवली गांव रिश्तेदार के घर गए थे। लौटते समय शुक्रवार शाम ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रामसुमेर का राकेश इकलौता बेटा था। उसकी शादी दस साल पहले रामरती से हुई थी। उसके दो बेटे सत्यम, शिवम और एक बेटी शिक्षा है। मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। दुर्घटना में उसके सीने में ज्यादा चोट लगी थी। दोनों घटनाओं के बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed