फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हाईस्कूल की छात्रा की जलने से मौत

हाईस्कूल की छात्रा की जलने से मौत

Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की छात्रा की जलने से मौत
आग से झुलसी हाईस्कूल की छात्रा की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। धाता थाने के बम्हरौली गांव में हाईस्कूल की छात्रा गुरुवार की दोपहर संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। हालत गंभीर देखकर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

छात्रा मंजुली देवी(16) बम्हरौली गांव निवासी धीरेश सिंह की बेटी थीं। पिता ने बताया कि बेटी भैंस को चारा देने के लिए कोठरी में चिराग लेकर जा रही थी। चिराग उसके ऊपर गिर जाने से आग लग गई। इससे वह झुलस गई। वह कक्षा दस की छात्रा थी। मंजुली से बड़ी एक और बेटी है। घटना से मां रीता देवी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


वहीं डाक्टर शरीर से केरोसिन की दुर्गंध आना बता रहे हैं। छात्रा सिर से पैर तक जली है। छात्रा के बाल भी झुलस गए थे। पुलिस खुदकुशी का अंदेशा जता रही है। जिला अस्पताल के शवगृह में डाक्टरों ने शव रखवाया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि थाने में परिजन नहीं आए हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परिजनों ने चिराग गिरने से आग लगने की कही बात, सिर से पैरों तक जलने से आत्महत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed