फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   समायोजन को लेकर बीएसए और शिक्षक आमने-सामने

समायोजन को लेकर बीएसए और शिक्षक आमने-सामने

Mon, 24 Jul 2017 08:02 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
समायोजन को लेकर बीएसए और शिक्षक आमने-सामने
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन को लेकर बीएसए और शिक्षक आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को रिक्त स्कूलों की सूची को लेकर शिक्षक आंदोलित हो गए। नारेबाजी करते हुए डायट परिसर में धरना दिया। समझाने के बाद भी शिक्षक स्कूल आवंटित कराने को तैयार नहीं हुए। उधर, बीएसए ने बहिष्कार करने वाले शिक्षकों को एक और मौका देते हुए मंगलवार को फिर से काउंसलिंग बुलाई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन प्रक्रिया चल रही है। ब्लाक स्तर पर सरप्लस प्राथमिक के 42 तथा उच्च प्राथमिक के 55 सहायक अध्यापकों को सोमवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। पहली पाली में प्राथमिक सहायक अध्यापकों ने स्कूलों का आवंटन कराया। दूसरी पाली में सिर्फ 25 उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापकों ने स्कूलों का आवंटन कराया। इसके बाद देवमई ब्लाक से शिक्षकों ने विजयीपुर, धाता, ऐरायां ब्लाकों में जाने से मना कर दिया। बात बढ़ने पर शिक्षक डायट परिसर पर धरने पर बैठ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों के समझाने के प्रयास के बाद भी शिक्षक दूरस्थ के ब्लाकों में स्कूल आवंटित कराने को तैयार नहीं हुए। अंत में बेसिक शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग बंद करा दी। इसके बाद शिक्षक बिना काउंसलिंग कराए लौट गए। प्राथमिक शिक्षक संघ देवर्मई ब्लाक के मंत्री योगेंद्र चौहान ने बताया कि उच्च प्राथमिक के सहायक और प्राथमिक के हेड मास्टर का पद बराबर होता है। ऐसे में प्राथमिक में खाली हेडमास्टर के पदों पर उनकी नियुक्ति की जाए। ऐसा न करने पर संघ को मजबूर होकर आंदोलन की रणनीति तैयार करनी होगी।
विज्ञापन


काउंसलिंग का एक और मौका: बीएसए
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हेडमास्टर विहीन स्कूलों मेें कुल पद सृजन के सापेक्ष सहायक अध्यापकों की नियुक्ति है। ऐसे में इन स्कूलों में हेडमास्टर की नियुक्ति संभव नहीं है। कमेटी के निर्णय पर काउंसलिंग न कराने वाले शिक्षकों को मंगलवार को एक बार फिर से काउंसलिंग के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





समायोजन के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना
दूरस्थ के ब्लाकों में जाने से शिक्षकों ने किया मना
अमर उजाला ब्यूरो


वेतन बिल भेजने के निर्देश
फतेहपुर (ब्यूरो)। डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य ने चयन बोर्ड से चयनित शिक्षकों का वेतन बिल तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन बिल बनाकर भेजें।



कार्यशाला 26 को
फतेहपुर (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एडेड माध्यमिक स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान से संबंधित स्काउट भवन में 26 जुलाई को कार्यशाला बुलाई है। अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल इलाहाबाद करेंगे। यह जानकारी डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed