{"_id":"5957ecd04f1c1b0f658b475e","slug":"141498934480-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाएंगे भूमाफिया, नहीं चलेगी गुंडागर्दी- पचौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाएंगे भूमाफिया, नहीं चलेगी गुंडागर्दी- पचौरी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल जाएंगे भूमाफिया, नहीं चलेगी गुंडागर्दी- पचौरी
फतेहपुर। जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब व्यवस्था परिवर्तन का काम चल रहा है। गुंडों माफियाओं और अपराधियों की सरकार चली गई। अब जनता की सरकार है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले जेल भेजे जाएंगे।
शनिवार को जनपद आए प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी कलक्ट्रेट स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 181 हेल्पलाइन शुरू की है। बुनकरों को एक हजार रुपये पेंशन दिए जाने की योजना शुरू की गई है। सड़कें गड्ढामुक्त की जा रही हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, विधायक विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, अमरजीत सिंह जनसेवक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय लक्ष्मी साहू मौजूद रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने महिला रेस्क्यू वाहन डायल 181 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह नंबर नि:शुल्क है। उन्होंने कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में आधा दर्जन पौध लगाए। इस दौरान भाजपा नेता डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- प्रभारी मंत्री बोले, सत्ता परिवर्तन के बाद अब हो रहा व्यवस्था परिवर्तन, बुनकरों को मिलेगी पेंशन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन शुरू
विधायक करें स्कूल, अस्पताल का निरीक्षण
फतेहपुर। प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि विधायक विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें। इसकी रिपोर्ट भेजें। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम के लिए बजट खर्च कर रही है। सतही क्रियान्वयन के लिए समय- समय पर व्यवस्था का जायजा लें।
प्रेस कांफ्रेंस में ही पहुंची पीड़िता
फतेहपुर। गांधी सभागार में एक दुष्कर्म पीड़िता प्रभारी मंत्री के सामने फूट- फूट कर रोई। उसने कहा कि आपकी पुलिस सुन नहीं रही है। महिला उस समय पहुंची, जब प्रभारी मंत्री सरकार की उपलब्धियों का गुणगान कर रहे थे। मीडिया को सामने देख प्रभारी मंत्री ने डीएम से तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने महिला को न्याय का भरोसा दिया। पीड़िता का यह मामला बकेवर थानाक्षेत्र का है।