फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1406 testers will check the board exams in three centers

तीन केंद्रों में 1406 परीक्षक जाचेंगे बोर्ड परीक्षा की कापियां

Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
fatehpur Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
1406 testers will check the board exams in three centers
जीआईसी संकलन केंद्र से कापियों का बंडल ट्रक में लोड करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। आठ मार्च से तीन मूल्यांकन केंद्रों में कुल 1406 परीक्षक कापियां जाचेंगे। पहले दिन तीनों केंद्रों में डीआईओएस परीक्षकों की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रधान परीक्षक छह-छह कापियों का मूल्यांकन करेंगे। अगले दिन विधिवत मूल्यांकन चालू होगा। डीआईओएस कार्यालय से बुधवार से परीक्षकों की ड्युटियों का वितरण शुरू होगा। उधर, जिले के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मंगलवार को भेज दी गईं। ट्रक में कापियां लेकर चार राजकीय शिक्षक भेजे गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की तैनाती कर दी है। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की कापियां जांचने के लिए 572 परीक्षकों की तैनाती की गई है। हाईस्कूल की कापियों के मूल्यांकन के लिए बने दो मुल्यांकन केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कालेज में 490 और सदाशिव इंटर कालेज रेल बाजार में 344 परीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षकों की ड्युटी का वितरण बुधवार से शुरू होगा। डीआईओएस एवं मुख्य नियंत्रक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों केंद्रों में मूल्यांकन से पहले बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सही कर ली जाएं। मूल्यांकन में किसी भी तरह की असुविधा होने पर केंद्रों के उप नियंत्रक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

उधर, जिले के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 60375 परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं गैरजिलों में मूल्यांकन के लिए ट्रक में लोड कराकर भेज दी गई। कापियों के साथ चार राजकीय विद्यालयों के शिक्षक भेजे गए हैं। संकलन केंद्र प्रभारी उदय प्रभात ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं गोपनीय तरीके के मूल्यांकन के लिए भेजी जाती हैं। हर हालत में आवंटित जिलों में जांचने के लिए बुधवार की शाम तक पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed