फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चुनाव के लिए 12 जोन और 123 सेक्टरो में बंटा जनपद

चुनाव के लिए 12 जोन और 123 सेक्टरो में बंटा जनपद

Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए 12 जोन और 123 सेक्टरो में बंटा जनपद
फतेहपुर। दहलीज पर खड़े लोकसभा निर्वाचन के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनकर तैयार हो गया है। प्रशासन ने छह विधानसभा क्षेत्रों के दो हजार से अधिक बूथों पर मतदान कराने के लिए जिले को अलग-अलग श्रेणी में बांटा है। जनपद को बारह जोनल और 123 सेक्टरों में बांटा गया है। जोन और सेक्टरों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई हैं। इसके साथ डीएम ने इन सभी अधिकारियों के किसी भी तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी संजीव सिंह ने चुनावी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की भूमिका सुनिश्चित कर दी है। इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान के तहत डीएम ने प्रत्येक विधानसभा में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट इन्हीं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ लगाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों पर होगी। अधिकारी लगातार अपने क्षेत्र के मतदान स्थलों के निरीक्षण पर रहेंगे। डीएम ने इन सभी अधिकारियों के किसी भी तरह के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही लगातार बैठकों के माध्यम से इन सभी को इनकी जिम्मेदारियों को पाठ भी पढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इनसेट-
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट
............................................
विधानसभा जोनल सेक्टर
खागा 2 25
हुसैनगंज 2 24
अयाह शाह 2 15
फतेहपुर 2 23
बिंदकी 2 16
जहानाबाद 2 20
.............................................
कुल मजिस्ट्रेट 12 123
............................................
बिजली की 116 बूथों में नहीं है व्यवस्था
खागा। ऐराया ब्लाक के परिषदीय व उच्च प्राइमरी स्कूलों मे बनाए गए 116 मतदान बूथों में बिजली नहीं है। तहसील प्रशासन ने इसकी जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजा है। बीईओ बीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हसनपुर कसार, दवातमई कसार, रामपुर, अफोई, कसरेहटा, कोढ़ारवर, तौरा, अल्लीपुर, तोरका, पुरइन, अमांव, सलेमपुर, करहा, मंझिलगांव, छीमी, मांझखोर, ऐलई, नकसारा, रोशनपुर टेकारी, ऐरायां सादात सहित 60 स्कूलों में 116 बूथ बने हैं। जिनमें बिजली नहीं है। सर्वें के बाद बिजली कनेक्शन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पढ़ाया पाठ
खागा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राजस्व, पुलिस विकास, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही संहिता का अनुपालन शुरू कर दिया जाए। इस मौके पर सीओ अंशुमान मिश्रा, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, ईओ लालचंद्र मौर्या, बीडीओ कपिल कुमार, गोपीनाथ पाठक, सीडीपीओ उदय मिश्रा, अशीष पांडेय, बीईओ बीरेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो 25- कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम संजीव सिंह
ईवीएम और वीवीपैट की दी जानकारी
डीएम ने युवाओं को किया मतदान के लिए जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रसूलपुर लदिगवां के स्व.जगन्नाथ पटेल मेवालाल पटेला महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने ईवीएम, वीवी पैट से लोगों को जागरूक किया।

डीएम ने महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बताया कि मतदाता बनने के लिये एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उपजिलाधिकारी सदर प्रहलाद सिंह ने मत का प्रयोग करने से संबंधित कई जानकारियां दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक सत्य प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त कर छूटे हुए समस्त मतदाताओ का फार्म-6 भराकर मतदाता बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।
......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed