फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लिंगानुपात ठीक न होने पर जताई नाराजगी

लिंगानुपात ठीक न होने पर जताई नाराजगी

Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
लिंगानुपात ठीक न होने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। इलाहाबाद के अपर आयुक्त एके अग्रवाल ने शनिवार को जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। महिला और युवा जेंडर अनुपात ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया। समीक्षा में फार्म सात भरवाने की भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

यह समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई। अपर आयुक्त ने कि सारे बीएलओ को मुस्तैद किया जाए। नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में अन्य संशोधन के प्रारुपों के भरे जाने की प्रगति की स्थिति जानी। नाम काटने के लिए भरे जाने वाले प्रारूप फार्म सात की संख्या नाकाफी करार देते हुए लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि 1000 पुरुष में 900 महिला मतदाता के इतर यहां का लिंगानुपात 836 के आसपास है। इसी प्रकार कुल मतदाता में युवा मतदाता की सहभागिता चार प्रतिशत होनी चाहिए। यह अनुपात भी कम निकला। इस पर अपर आयुक्त ने अफसरों से कहा कि वह महिला और युवा मतदाता के लिंगानुपात को हासिल करने के लिए फील्ड पर निकलें। इस मौके पर एडीएम न्यायिक जेपी गुप्ता, एसडीएम सदर अवनीश राय, एसडीएम बिंदकी हरिहरराम, खागा एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed