फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पौली प्रकरण में खखरेरू इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

पौली प्रकरण में खखरेरू इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sun, 22 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पौली प्रकरण में खखरेरू इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। खखरेरू थाने के पौली गांव में गोकशी के मामले में थाना प्रभारी हेमंतश्री ज्ञान दुबे को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह रीडर के पद पर तैनात राकेश कुमार सिंह को चार्ज सौंपा है। मामले के पीछे इलाकाई एकप्रभावशाली व्यक्ति का हाथ भी होना माना जा रहा है।

करीब दस दिन पहले पौली गांव में गोकशी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने भारी तादाद में मवेशियाें की खालें बरामद की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान और सदर विधायक विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस की संलिप्तता से गोकशी होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम व एसपी से थाना प्रभारी को हटाने की मांग की और डीजीपी को घटनाक्रम की सूचना दी थी। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की। दूसरी ओर चर्चा है कि इलाके के एक प्रभावशाली व्यक्ति की थाने के एक पुलिस कर्मी ने संगीन अपराध की फाइल दबा दी थी। इसमें इंस्पेक्टर को कोर्ट ने फटकार लगाई थी। वह पुलिस कर्मी प्रभावशाली का करीबी है। इंस्पेक्टर ने मामले को पुलिस उच्चाधिकारियों से अवगत करा पुलिस कर्मी का स्थानांतरण करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौली प्रकरण में खखरेरू इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
गोकशी में भाजपा विधायकों की सिफारिश में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed