फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   13 roads washed away in floods, problems in traffic

Fatehpur News: बाढ़ में बह गईं 13 सड़कें, आवागमन में परेशानी

Sat, 28 Sep 2024 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
13 roads washed away in floods, problems in traffic
औंग। बाढ़ के पानी से 13 स्थानों पर सड़कें बह गई हैं। गंगा का पानी घट रहा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। हालांकि जलस्तर घटने से शिविरों से 68 परिवार घर रवाना हो गए। 85 परिवार अभी शिविर में हैं। दो गांवों में राहत सामग्री शुक्रवार को बांटी गई।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी गांवों से नीचे उतरने के साथ 13 स्थानों की सड़कों को भी बहा ले गया। इन स्थानों से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मदारपुर में एक जगह, बड़ा खेड़ा स्कूल के पहले व गांव के बाद, सदनहा गांव में दो स्थानों पर सड़क बह गई। इसी तरह बिंदकी फॉर्म से पहले चार स्थानों, अवसेरी खेड़ा गांव से पहले और गांव के बाद, जाड़े का पुरवा स्कूल के पास कुल मिलाकर 13 स्थानों में सड़क बह गई है। ग्राम प्रधान अभयपुर रामदास निषाद, ग्राम प्रधान आशापुर ओम नारायण कश्यप ने आवागमन में परेशानी के मद्देनजर सार्वजनिक निर्माण विभाग को मरम्मत के लिए सूचना भेजी है। उधर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष भिटौरा की रिपोर्ट के तहत शुक्रवार को 100.36 मीटर पर गंगा का पानी आ गया है। यह खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है। बुधवार को दो सेंटीमीटर पानी कम हुआ था। गुरुवार को 16 सेंटीमीटर पानी घटा, जबकि शुक्रवार को 32 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। पानी घटने की रफ्तार तेज है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने गलाथा ग्राम पंचायत के मजरे बेरीनारी के बाढ़ पीड़ितों को खागल बाबा राहत शिविर में 35 किट राहत सामग्री वितरित की। बेनीखेड़ा गांव के बाढ़ प्रभावितों को 70 किट राहत सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बयान:-
बाढ़ प्रभावित सभी पीड़ित परिवारों को शासन से प्रेषित राहत सामग्री वितरित की जा रही है। जो लोग शेष हैं, सामग्री आने के बाद वितरित की जाएगी।
प्रतिमा द्विवेदी, नायब तहसीलदार
.....................
फोटो-47- बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष। संवाद
बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। शुक्रवार को 12 परिवारों को सामग्री वितरित की गई।
तहसील क्षेत्र के कुम्हरन डेरा मजरे गुनीर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। राशन सामग्री में आटा, दाल, तेल, सब्जी, बिस्कुट, ब्रेड शामिल हैं। बाढ़ पीड़ितों को सामग्री किट देने के साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों को सामग्री वितरित की गई है। इस मौके पर आशा गुप्ता, महंगू निषाद, कमल निषाद, अनिल निषाद, रामजी निषाद, अरुण यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed