{"_id":"65a42ce084cb28326d0df784","slug":"13-people-sued-in-fraud-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-9723-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धोखाधड़ी में 13 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धोखाधड़ी में 13 लोगों पर मुकदमा
Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का एग्रीमेंट कराने के मामले में आईजी प्रयागराज के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी मोइनउद्दीन ने एफआईआर में बताया कि उसकी और भाइयों की कबराहार में बेशकीमती पैतृक जमीन है।
शहर क्षेत्र की बेशकीमती जमीन पर पहले से इलाके के प्रभावशाली मोहम्मद सलीम, मोहम्मद हलीम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद यूसुफ, मो. अय्यूब, मो. रहीस, मो. अहमद, मो. शफीक, मो. अजीज, मो. चांद की नीयत खराब है। इन लोगों ने जमीन के जालसाजी से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निबाहरा निवासी आलोक तिवारी और अनुराग तिवारी को एग्रीमेंट किया है। एग्रीमेंट में इमलिहाबाग निवासी मो. सिद्दीक गवाह है। एग्रीमेंट छह अक्तूबर 2023 को कराया गया। वह किसी काम से एक माह पहले पुरानी तहसील पहुंचा। जहां उसे जमीन के फर्जी एग्रीमेंट का पता लगा। फर्जी एग्रीमेंट की सत्य प्रमाणित प्रति निकलाई। वह परिवार के हिस्सेदारों के साथ आरोपियों के पास शिकायत लेकर पहुंचा। वह लोग नाराज हो गए। उसे और हिस्सेदारों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसने चौकी बाकरगंज और कोतवाली में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर आईजी से शिकायत की। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।