फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12th student attacked by three teenagers

Fatehpur News: 12वीं के छात्र को तीन किशोरों ने किया लहूलुहान

Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
12th student attacked by three teenagers
फतेहपुर। शहर के नामीगिरामी स्कूल के 12वीं के छात्र पर रंजिश में तीन किशोरों ने सरेराह लाठी डंडों से हमला करके लहूलुहान कर दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद सरेराह वारदात को अंजाम दिया गया। रास्ते से जा रहे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्र का उपचार कानपुर में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रेडड्या निवासी आरिस पुत्र रुआब अहमद महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा 12 का छात्र है। वह 23 जुलाई को विद्यालय से छुट्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे जेल रोड के रास्ते से घर लौट रहा था। उसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य छात्र भी निकले थे। विद्यालय के पीछे कांशीराम कॉलोनी के पास लाठी-डंडों से लैस कृष्ण बिहारी नगर निवासी तीन किशोर भारत सरकार लिखी एक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। आरिस को रोका और ताबड़तोड़ वार किया। इससे आरिस गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। छात्रों के बीच भगदड़ मच गई। कुछ छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों की तरफ दौड़े। छात्रों को आता देखकर सभी भाग निकले। पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर अध्यापक मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन को सूचना दी। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। छात्र के बाबा इरफान की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद आरिस पर कांशीराम कॉलोनी के पीछे तीन किशोरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस व परिजनों को सूचना देकर छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि पहले कभी चाय पीने को लेकर विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में हमला किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed