फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   125 public wells in the district closed

जिले में 125 सरकारी नलकूप बंद

Thu, 04 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 04 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
125 public wells in the district closed
पूरा जिला ही सूखे की चपेट में है। इससे किसानों की दयनीय स्थिति है। इसके बाद भी 125 राजकीय नलकूप बंद हैं। जबकि नलकूप विभाग की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक 30 से 35 नलकूप ही बंद हैं।
विज्ञापन

जिले में 615 राजकीय नलकूप लगे हैं, जिसमें डेढ़ सौ नलकूप बिजली न मिलने और अन्य वजहों से बंद हैं। इसमें करीब 50 नलकूप कई साल से खराब हैं।

 40 राजकीय नलकूपों का जलस्तर नीचे जाने से पानी देना बंद हो गया है। 35 नलकूप यांत्रिक व बिजली की खराबी का शिकार हैं। राजकीय नलकूप खंड के वर्कशॉप में फुंकी मोटरें भरी पड़ी हैं। नलकूप आपरेटर मोटर सही कराने के लिए वर्कशॉप के चक्कर लगा रहे हैं। नलकूप खराब होने से फसल सिंचाई की समस्या अमौली, खजुहा, असोथर, विजईपुर और धाता विकास खंड के तिरहार क्षेत्र में सबसे अधिक है। निजी नलकूपों की संख्या कम होने से लोग फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


विजईपुर विकास खंड क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के किसान लक्ष्मी निषाद, सुरेश यादव, गंज के रामकिशोर ने बताया कि सूखा की वजह से असिंचित फसलें भी सूख रही हैं जिनके पास सिंचाई के निजी साधन हैं, उनकी फसलें सही हैं। गांव में लगा राजकीय नलकूप कई साल से बंद पड़ा है। नलकूप सही कराने की शिकायत अधिकारियों से की थी, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यमुना तिरहार के कई गांव में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है, जिनमें अब पाइप नहीं डाले जा सकते हैं। ऐसे नलकूपों की सूची भी प्रशासन को दी गई है। जिन नलकूपों की मोटर फुंकी है, उनको सही कराकर तत्काल सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।’
 एके सिंह, अधिशासी अभियंता, राजकीय नलकूप खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed