फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तैयारी पूरी, तीन केंद्रों में आज से होगा मूल्यांकन

तैयारी पूरी, तीन केंद्रों में आज से होगा मूल्यांकन

Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
तैयारी पूरी, तीन केंद्रों में आज से होगा मूल्यांकन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में आवंटित चार लाख पांच हजार 865 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों में शुक्रवार से शुरू होगा। इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन एक और हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन दो केंद्रों में होगा। मूल्यांकन के लिए 15 दिन की समय सीमा तय की गई है। समय से मूल्यांकन पूरा करने के लिए 1406 शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की एक लाख 48 हजार कापियां जांचने के लिए 572 शिक्षक लगाए गए हैं, इनमें 511 परीक्षक और 61 प्रधान परीक्षक होंगे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल की एक लाख 39 हजार 101 कापियां जांचने के लिए 490 शिक्षक लगाए गए हैं। इनमें 442 परीक्षक और 48 प्रधान परीक्षक होंगे।
विज्ञापन


सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार में हाईस्कूल की ही एक लाख 18 हजार 764 कापियां जांचने के लिए 344 शिक्षक लगाए गए हैं। इनमें 310 परीक्षक और 34 प्रधान परीक्षक होंगे। तीनों मूल्यांकन केंद्रों में सुबह 10 बजे से मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सबसे पहले तीनों केंद्रों में परीक्षक और प्रधान परीक्षकों की मुख्य नियंत्रक डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह बैठक लेंगे। इसके बाद प्रधान परीक्षक छह-छह कापियों का मूल्यांकन करेंगे। इसके अगले दिन परीक्षकों का मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की जाएंगे। तीनों केंद्रों में मूल्यांकन के पूर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कक्षों के सामने मिट्टी के घड़ों में पानी और जग की व्यवस्था की गई है। कक्षों में बैठने के लिए बेंच आदि लगाई गई हैं। मुख्य नियंत्रक ने बताया कि तीनों केंद्रों में परीक्षक और प्रधान परीक्षकों की बैठक के बाद मूल्यांकन की शुरुआत होगी। विधिवत मूल्यांकन नौ मार्च से प्रारंभ होगा। यह काम 15 दिन में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चेतनारायण गुट करेगा मूल्यांकन का बहिष्कार
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और मंत्री वीरेश तोमर ने बताया कि शुक्रवार से राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार मूल्यांकन केंद्रों में उनके संगठन के पदाधिकारी भ्रमण कर मूल्यांकन का विरोध दर्ज कराएंगे। संगठन ने वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा नियमावली बनाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, अद्यतन कार्यरत शिक्षकों का विनियमितीकरण करने, वेतन विसंगति दूर करने, व्यावसायिक शिक्षकों को स्थायी करने आदि की मांगों को लेकर मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लिया है।


राज्यस्तरीय कार्यशाला 15 व 16 को
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्काउट एवं गाइड पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला 15 मार्च से होगी। जिला स्काउट कमिश्नर अतुल सिंह ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय परिसर स्थित स्काउट भवन में होने वाली कार्यशाला का समापन 16 मार्च को होगा। कार्याशाला में 50 प्रतिनिधि शामिल होंगे। रहने और खाने की व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed