फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बसपा में हो सकता है बड़ा फेरबदल

बसपा में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बसपा में हो सकता है बड़ा फेरबदल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बसपा में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसके पीछे संगठन को अच्छे से मजबूती न मिलना माना जा रहा है। पार्टी का निकाय चुनाव में प्रदर्शन दयनीय रहा। हाल ही में बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर अपेक्षित भीड़ न जुटना भी एक बड़ी वजह है। सूत्राें की मानें तो फरवरी के पहले पखवारे में कुछ नेताओं पर नाकामी की गाज गिरनी तय है।

जिले की तीन सिटिंग विधानसभा सीट गंवाने वाली बसपा ने पार्टी सिंबल पर पूरे दमखम से निकाय चुनाव लड़ने का सबसे पहले ऐलान किया था। इस चुनाव में भी बसपा कुछ खास करामात नहीं कर सकी। केवल जहानाबाद नगर पंचायत सीट बसपा ने जीती। इस सीट की जिताऊ गणित पर मुस्लिम प्रत्याशी का आर्थिक रूप से मजबूत होना माना गया। बिंदकी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव बसपा नहीं जीत सकी। यहां से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे। सदर सीट पर नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव में बसपा चौथे स्थान पर रही। जबकि यहां से पार्टी ने पूर्व चेयरमैन की पत्नी को उतारा था।
विज्ञापन


किशनपुर, बहुआ, हथगाम में तो बसपा प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया गया। हथगाम नगर पंचायत क्षेत्र में बसपा के जिलाध्यक्ष रहते हैं। यहां बसपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी को हजार वोट बटोरने के लाले रहे। सूत्रों की मानें तो निकाय चुनाव की नाकामी के साथ ही 15 जनवरी को जिले स्तर पर हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर अपेक्षित भीड़ न जुटना होने वाली कार्रवाई एक और वजह बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है बसपा सुप्रीमो पांच फरवरी को दिल्ली से लखनऊ लौट रही हैं। 10 फरवरी को वह जिलों के संगठन की समीक्षा करने जा रही हैं। इसी समीक्षा में कई बसपाई पदमुक्त हो सकते हैं। दूसरी ओर स्थानीय बसपा में संगठनात्मक बदलाव के संकेत हैं। यही वजह है कि कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर दावा करना शुरू कर दिया है। गोटे बिछाई जा रही हैं। इनमें एक पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed