{"_id":"66747a9a8460c702f60ab984","slug":"12-thousand-farmers-disappointed-due-to-lack-of-money-in-samman-nidhi-account-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-116907-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सम्मान निधि खाते में पैसा न आने से 12 हजार किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सम्मान निधि खाते में पैसा न आने से 12 हजार किसान मायूस
Fri, 21 Jun 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त मंगलवार को जारी कर दी गई। इसे पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन करीब 12 हजार किसानों के खातों में किस्त नहीं आने पर मायूसी छा गई।
जनपद में लगभग चार लाख किसान हैं। इसमें करीब तीन लाख किसानों की सूची पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपडेट की गई थी। इन खातों में करीब 5 केंद्र से लगभग 2 लाख 88 हजार किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त भेजी गई। वहीं 12 हजार किसान अभी-भी सम्मान निधि किस्त से वंचित हैं। वहीं एक लाख से अधिक किसान ऐसे हैं, जिन्होंने सम्मान निधि का फार्म ही नहीं भरा है।
फोटो-15-कल्लू यादव
भिटौरा ब्लॉक केवई गांव निवासी कल्लू यादव ने बताया कि धान की नर्सरी बोने का समय है। सोचा था कि सम्मान निधि का पैसा खाते में आ जाएगा, फिर खेत में पानी लगाकर नर्सरी लाएंगे। आचार संहिता हटने के बाद किस्त आने का इंतजार था, लेकिन बुधवार को बैंक जाकर पता किया तो खाते में पैसे नहीं आए।
विज्ञापन
फोटो-16- प्रेमचंद्र साहू
गाजीपुर निवासी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि चुनाव के पहले तक सम्मान निधि किस्त खाते में आ रही थी। आचार संहिता के बाद किस्त का इंतजार था, लेकिन इस बार खाते में किस्त का पैसा नहीं आया। पहले पता होता किस्त नहीं आएगी तो दूसरे से पैसे लेकर धान की नर्सरी की बुआई कर देते।
-- -- --
सम्मान निधि योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय में विशेष काउंटर लगाया गया है। किसान समस्या को बताकर तुरंत निराकरण पा सकता है। जनपद में करीब 12 हजार पात्र किसान हैं, उनकी केवाईसी नहीं है। जिसके कारण किसानों के खाते में सम्मान निधि नहीं भेजी जा सकी है। - राम मिलन परिहार,उप कृषि निदेशक