फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नलकूपों की पूरी हुई बोरिंग, बिजली लगाना शेष

नलकूपों की पूरी हुई बोरिंग, बिजली लगाना शेष

Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
नलकूपों की पूरी हुई बोरिंग, बिजली लगाना शेष
फतेहपुर। सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिले में लग रहे 36 नए सरकारी नलकूपों की बोरिंग का काम पूरा हो गया है। अब बिजली कनेक्शन होना बाकी है। कनेक्शन मिलने के बाद ही नलकूपों से सिंचाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन से कार्यदायी संस्था को राजकीय नलकूप लगाने के लिए मार्च तक समय मिला है। इसमें बोरिंग का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक बिजली लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। बिजली लगाने के लिए कार्यदायी संस्था को पहले खंभा लगाकर तार खींचना पड़ेगा। इसके बाद ट्रांसफार्मर रख कर कनेक्शन दिया जाएगा। ऐसे में कार्यदायी संस्था को मार्च के महीना में काम पूरा कराना इलाकाई लोगों को संभव नहीं दिख रखा है। बता दें कि विजयीपुर, असोथर, हथगाम, खजुहा ब्लाक में राजकीय नलकूप लगाए गए हैं। अधिशासी अभियंता किशनलाल ने बताया कि सभी राजकीय नलकूपों की बोरिंग का काम पूरा हो गया है। बिजली विभाग से कनेक्शन के लिए इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। धनराशि जमा कर दी जाएगी। इसके बाद बिजली लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अबु आकिब बने प्रदेश सचिव
खागा। ब्राह्मण टोला निवासी अबु आकिब उर्फ आकिब जौहर को सपा लोहिया वाहनी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इस पर नगरवासियों ने खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अबु आकिब को यह जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed