{"_id":"5c3e2ae1bdec2273222f78ae","slug":"11547578081-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगा किया खिचड़ी दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगा किया खिचड़ी दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भक्तों ने गंगा स्नान कर खिचड़ी दान किया। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
मकर संक्रांति पर्व पर हर तरफ उत्साह दिखा। गलन भरी ठंड के बीच गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए लोगों ने खिचड़ी का त्योहार मनाया। दिन भर नाते रिश्तेदारों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। घरों में लोगों ने खिचड़ी और दही बड़े का आनंद लिया।
मंगलवार को व्यापारियों ने चौक में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। राहगीरों को खिचड़ी खिलाई। इस मौके पर व्यापारी नारायण गुप्ता, दीपक साहू, सुनील कसेरा, सत्यम, संतोष सोनी, अमित शरन बाबी, राधेश्याम हयारण आदि रहे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नउवाबाग में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। गरीबों को खिचड़ी और कंबल बांटा गया। इस मौके पर सुनिधि तिवारी, गायत्री सिंह, ज्योति प्रवीण, अपर्णा पांडेय, अन्नू सविता, दीपिका सिंह, मधु शर्मा रहीं।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा घाट ओम घाट भिटौरा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया इसके बाद खिचड़ी का दान किया। यहां मेला भी लगा। लोगों ने खरीदारी की। धाता प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। दामपुर गांव में मेले का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। मकर संक्रांति पर यमुना नदी के किनारे दामपुर गांव में मेला लगा। जिसको देखने भारी भीड़ पहुंची।
विज्ञापन
भृगुधाम भिटौरा के ओमघाट पर गंगा स्नान कर भक्तों ने लगाए जयकारे
जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन, दही बड़े का लिया आनंद
अमर उजाला ब्यूरो