फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फीडिंग न कराने पर 20 ग्राम प्रचायतों के खाता सीज

फीडिंग न कराने पर 20 ग्राम प्रचायतों के खाता सीज

Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
फीडिंग न कराने पर 20 ग्राम प्रचायतों के खाता सीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य वित्त और 14वें वित्त के कार्यों की फीडिंग में फिसड्डी ग्राम पंचायतों के खाता सीज कर दिए गए है। इसमें विजयीपुर, हथगाम, धाता और हसवा ब्लाक के 20 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में चतुर्थ राज्य वित्त और 14वें वित्त से विकास कार्य कराए गए हैं। उस कार्य का बिल लगा कर प्रिया साफ्ट वेबसाइट में फीड कराने के लिए पंचायत सचिवों को कहा गया था। निर्देश के बाद भी 20 ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधान विकास कार्य का ब्योरा नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि विजयीपुर विकास खंड के त्रिलोचनपुर व लाखीपुर ग्राम पंचायत का कृषि विकास शाखा फतेहपुर में खाता है। उस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार हथगाम ब्लाक के रसूलपुर, इरादतपुर चतुर्भुजपुर, हरीरामपुर कैथोला, गौरी ग्राम पंचायत की भी प्रधान निधि खाते पर रोक लगाई गई है। भिटौरा ब्लाक के बड़गांव, मथैयापुर, नरौली बुजुर्ग, पहिनी छीटू, पिलखनी की प्रधान निधि पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाता ब्लाक के उरई, सरवनपुर निदौरा, किशुनपुर, बेलावां, बम्हरौली, अहमदपुर कुसुंभा और हसवा ब्लाक के मलांव, नरैनी, साहीपुर ग्राम पंचायत के खाता पर रोक लगाई गई है। पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि राज्य वित्त और 14वें वित्त से खर्च की गई धनराशि का ब्योरा दें। जब तक फीडिंग नहीं होती प्रधान निधि के बैंक खाता के संचालन पर रोक रहेगी। सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed