फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बिजली का खंभा टूटने से जलापूर्ति धड़ाम

बिजली का खंभा टूटने से जलापूर्ति धड़ाम

Mon, 04 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा टूटने से जलापूर्ति धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। वाहन की टक्कर से कस्बे में तीन खंभे टूटने से पेयजल व्यवस्था धड़ाम हो गई है। एक नलकूप से कस्बे में जलापूर्ति की जा रही है। इससे आधे कस्बे में पानी की सप्लाई बंद है। लोगों को हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत के कार्य में लगे हैं।

कस्बे में दो नलकूप से टंकी में पानी लोड किया जाता है। उसी से पूरे कस्बे में जलापूर्ति होती है। शनिवार की रात किसी वाहन की टक्कर से दीप नरायन चौराहा पर तीन खंभे टूट गए और सात खंभाें से तार हट गए। इससे चौराहा के आसपास इलाके में बिजली सप्लाई बंद है। ब्लाक के पास लगे नलकूप की भी बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


कस्बे के हरिश्चंद्र केशरवानी ने बताया कि ब्लाक के पास वाले नलकूप में 25 हार्स पावर की मोटर लगी है। इससे टंकी में पानी जल्द भर जाता है। घरों में पानी भी पहुंच जाता है। अब यही बंद हो जाने से दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रईस अहमद ने बताया कि देवरी मोड़ पर लगे 15 हार्स पावर के नलकूप से जलापूर्ति होती है। इससे आधे कस्बा में पानी जाता है। आपरेटर भोला सिंह ने बताया कि बिजली सही होने के बाद ही जलापूर्ति बहाल होगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

खंभे टूटने से आधे कस्बे में पानी संकट
40 घंटे बाद भी नहीं सुधर पाए हालात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed