फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खेल प्रतिभाओं के हुनर को बढ़ावा देने के लिए बनाया कोष

खेल प्रतिभाओं के हुनर को बढ़ावा देने के लिए बनाया कोष

Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं के हुनर को बढ़ावा देने के लिए बनाया कोष
फतेहपुर। खेल प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रशासन ने अनोखी पहल की है। डीएम की पहल पर जिले में एक स्पोर्ट्स कोष बनाया गया है। इस कोष में जिले के बाशिंदों के सहयोग से धनराशि एकत्र की जा रही है। इस काम को मूर्त रूप देने के लिए जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद त्रिवेदी को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


डीएम ने एआरटीओ कार्यालय को जारी आदेश में कहा है कि दस लाख रुपये कीमत के नीचे के सभी चार पहिया वाहनों की खरीद पर पंजीकरण के दौरान एक हजार और दस लाख से ऊपर की कीमत के वाहनों के पंजीकरण के दौरान दो हजार रुपये लिए जाएंगे। इस सहयोग राशि की बाकायदा रसीद काट कर वाहन स्वामी को दी जाएगी। इस तरह से एकत्र होने वाली रकम स्पोर्ट्स कोष के खाते में जाएगी।
विज्ञापन



डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि यह कोष एकत्र करने की मंशा जिले के खिलाड़ियों के हुनर को बढ़ावा देने की है। जिले में क्रिकेट, हॉकी और वालीबाल सहित खेलों के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि शांतीनगर स्थित स्टेडियम में स्पोर्ट्स कोष से थोड़ा-सा काम कराकर उसे रणजी ट्राफी की सिरीज के स्तर का तैयार किया जा सकता है। यदि फतेहपुर में रणजी मैच होने लगे तो यहां की खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाया कोष
क्रासर-----
- लग्जरी वाहनों के पंजीयन के समय कटेगी सहयोग रसीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed