{"_id":"5a6782344f1c1bb1208b4f8b","slug":"111516732980-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद फिर होगा फतेहपुर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद फिर होगा फतेहपुर महोत्सव
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जिलेे में चार साल बाद फिर से फतेहपुर महोत्सव मनाने की कवायद शुरू हुई है। जिला प्रशासन ने फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले हफ्ते में मनाने की रूपरेखा बनाई है। दो मैदान चिह्नित हुए हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रोजमर्रा वस्तुओं की खरीद-फरोख्त भी हो सकेगी। वहीं, स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच भी मिलेगा।
फतेहपुर महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने मुस्लिम इंटर कालेज मैदान और आईटीआई मैदान चिह्नित किया है। वैसे तो दोनों मैदान में पर्याप्त जगह है फिर भी आईटीआई मैदान पर सहमति ज्यादा बन रही है। इसकी वजह इसका शहर के बीच में होना और पार्किंग के लिए मुफीद होना है। इस मैदान में कार्यक्रम होने पर यूसुफ क्लब और राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर का इस्तेमाल पार्किंग में किया जा सकेगा। जिला प्रशासन फतेहपुर महोत्सव को पहले से और भी यादगार बनाना चाहता है। डीएम कुमार प्रशांत का कहना है कि आयोजन चार दिन का होगा। इसमें तीन रात एक पूरा दिन मिलेगा। फतेहपुर के इतिहास के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखने वालों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्रयास यह भी होगा कि अधिकाधिक स्कूली बच्चों को प्रतिभा निखारने का मंच भी मिल सके।
विकास भवन में हुई बैठक
फतेहपुर। फतेहपुर महोत्सव कराने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर विकास भवन में सीडीओ एसपी आनंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। सरकारी विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न संगठन व व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लोग बुलाए गए। जिला प्रशासन ने अपने पास बजट कम होने का हवाला दिया और कहा कि इस चुनौती केे बाद भी फतेहपुर महोत्सव कराना है। ऐसे में सभी के सहयोग से ही यह हो सकेगा। कवि सम्मेलन, कामेडी नाइट, गजल संध्या व अबन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर एडीएम न्यायिक जेपी गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहली बार हुआ था आईटीआई में महोत्सव
जिले में पहला फतेहपुर महोत्सव वर्ष 2011 में तत्कालीन डीएम पी. गुरु प्रसाद ने आईटीआई मैदान में कराया था। इसके बाद इस पर ब्रेक लग गया। वर्ष 2014 में तत्कालीन डीएम राकेश कुमार ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में फतेहपुर महोत्सव कराया। इसमें पब्लिक कम जुटी। भीड़ के लिए टेंपो सेवा फ्री की गई थी, इसके बाद भी अपेक्षानुरूप भीड़ नहीं जुटी। इसके पीछे शहर का आउटर होना वजह माना गया।