{"_id":"5a662a254f1c1b8f268b5d4d","slug":"111516644901-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर अनुदान की सूची में 92 किसान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर अनुदान की सूची में 92 किसान चयनित
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कृषि विभाग ने रोटावेटर में अनुदान का लक्ष्य घोषित कर दिया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले 92 किसानों का चयन हुआ है। चयनित किसानों के पंजीकृत मोबाइल पर विभाग से मैसेज भेजा जा रहा है। इसमें किसानों को अधिकतम 35 हजार या फिर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2017-18 में रोटावेटर के लिए 491 किसानों ने आवेदन किया था। इसमें 399 किसानों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। 92 किसान अनुदान की सूची में हैं। जिन किसानों ने कृषि भवन बाईपास में सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, उनके बैंक खाता में अनुदान धनराशि भेजी जा चुकी है। अभी तक 27 किसानों को अनुदान का लाभ मिल चुका है। 65 किसानों ने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।
उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि कृषि विभाग से पंजीकृत मोबाइल में मैसेज भेजा गया है, उसके बाद रोटावेटर खरीदने का बिल मान्य होगा। जीएसटी वाले बिल ही जमा किए जाएंगे। इसके साथ लाभार्थी को आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक पासबुक की फोटो कापी, खतौनी और ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी जमा करना होगा। रोटावेटर का सत्यापन करने के बाद अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी।