फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बराबरी पर खड़ी हुई सपा

भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बराबरी पर खड़ी हुई सपा

Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बराबरी पर खड़ी हुई सपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर नगर पालिका परिषद में पहली बार सपा ने परचम लहराया। भाजपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दल चेयरमैन की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। हालांकि निर्दलीय चेयरमैन बाद में सपा में शामिल हो गए थे। इतना ही नहीं नगर पालिका में पहली बार मुसलिम महिला के सिर पर चेयरमैन का ताज लगा है।

नगर पालिका में पहली बार जनता से हुए चुनाव में 1995 में भाजपा की राजकुमारी लोधी चुनाव जीती थीं। यह 2000 तक चेयरमैन रहीं। इसके बाद बसपा के शब्बीर खां वर्ष 2000 में चेयरमैन बने।
विज्ञापन


इनका 2005 में कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस के अजय अवस्थी 2006 में चेयरमैन बने। कार्यकाल खत्म होने के बाद 2012 में कांग्रेस के बागी चंद्रप्रकाश लोधी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर चेयरमैनी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में ये सपा में शामिल हो गए थे। इन सभी चुनावों में सपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

शुक्रवार को पहली बार सपा की प्रत्याशी नजाकत खातून चुनाव जीतकर चेयरमैन की कुर्सी पर पहुंची। इससे सपा का नया इतिहास कायम हुआ है। खास बात तो यह है कि सपा के साथ एक और नया इतिहास बना है।

हिंदू महिला राजकुमारी लोधी 1995 में चुनाव जीतकर चेयरमैन की कुर्सी संभाल चुकी हैं, लेकिन इस रिकार्ड में मुसलिम पीछे थे, जो शुक्रवार को पूरा हो गया।
पहली बार सपा का अध्यक्ष पर कब्जा
भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बराबरी पर खड़ी हुई सपा
सदर नगर पालिका में पहली बार मुसलिम महिला चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed