फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1,100 soldiers will be deployed after the passing out parade.

Fatehpur News: पासिंग आउट परेड के बाद 1,100 सिपाहियों को मिलेगी तैनाती

Sat, 25 Apr 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
1,100 soldiers will be deployed after the passing out parade.
फोटो-12-परेड का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व परेड कमांडर। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। पुलिस और पीएसी में जल्द ही 1,100 सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। दो दिन के बाद पासिंग आउट परेड कराई जाएगी। इसके बाद कर्मी ड्यूटी स्थल के लिए रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, समर्पण और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इससे उनमें कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा की भावना सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है। यहां करीब 1100 रिक्रूट प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने रिक्रूटों की परेड कराई और सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए गठन, कमांड-कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। वहीं शाम को 12 वाहिनी पीएसी के सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी ने रिक्रूटों की परेड कराई।
विज्ञापन

परेड में रिक्रूटों ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और ड्रिल का प्रदर्शन किया। एसपी ने बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस बल की परंपरा, गौरव और सेवा भावना का प्रतीक है।

फोटो-12-परेड का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व परेड कमांडर। स्रोत पुलिस

फोटो-12-परेड का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व परेड कमांडर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed