Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   11-year-old boy dies after 'sutli bomb' explodes in his pocket

Fatehpur News: जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies after 'sutli bomb' explodes in his pocket
फाइल फोटो-03-सचिन। स्रोत: परिजन
- दिवाली की रात बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था
विज्ञापन

- हादसे में परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में दिवाली पर रविवार रात पटाखा फोड़ने के दौरान सुतली बम जेब में फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फतेहपुर टेकारी गांव निवासी संतू का पुत्र सचिन (11) दिवाली पर रविवार रात बच्चों के साथ मैदान में पटाखे फोड़ रहा था। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने सुतली बम में आग लगाकर मैदान में फेंका, लेकिन वह नहीं फटा। इसके बाद सचिन ने बम उठाकर जेब में रख लिया। कुछ देर बाद जेब में ही बम फट गया। इससे उसकी कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई और पेट के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन उसे कस्बे के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सचिन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना से परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed