{"_id":"6a25b73fa6cbde16b707e52f","slug":"105-lakh-duped-on-pretext-of-job-abroad-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156251-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.05 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.05 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 1.05 लाख की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के महादेवनपुर गांव निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों के माध्यम से उनकी मुलाकात मलवां थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी राममिलन से हुई थी। राममिलन ने खुद को विदेशी कंपनियों का एजेंट बताते हुए विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और वीजा व एयर टिकट के नाम पर रुपये की मांग की।
करीब छह माह पहले रजनीश ने राममिलन को 35 हजार रुपये ऑनलाइन दिए। 70 हजार रुपये पिता के खाते से निकालकर नकद दिए गए। कुल मिलाकर लगभग 1.05 लाख रुपये देने के बाद जब नौकरी के बारे में पूछा गया तो वह गुमराह करने लगा। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।