{"_id":"5c5c2acdbdec2226154d114c","slug":"101549544141-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ की लागत से खिंचेगा शहर के विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ की लागत से खिंचेगा शहर के विकास का खाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब शहर के कायाकल्प की तैयारी है। नगर पालिका और जिला प्रशासन के बीच मंगलवार देर रात हुई बातचीत में शहर के मुख्य मार्गों की मरम्मत, नाली व नाला निर्माण और सड़कों को चौड़ा करने के लिए विद्युत पोल शिफ्ट करने पर सहमति बनी। फिलहाल इन कामों के लिए शासन ने पालिका को चार करोड़ का बजट उपलब्ध कराया है। इस मद में पालिका के पास पहले से भी तीन करोड़ की धनराशि खाते में है। यानी कुल सात करोड़ रुपये खर्च कर शहर में काम होंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा और पालिका के प्रभारी ईओ प्रमोद झा के बीच हुई वार्ता में विकास का खाका तैयार किया गया।
नउवाबाग से लोधीगंज तीन किमी. की सड़क बनवाएगा प्रशासन
शहर के नउवाबाग से लोधीगंज तक की साढ़े पांच किमी. सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। इस कार्य में 33 करोड़ का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश सोनकर ने बताया कि इस सड़क को फोर लेन बनवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान में खाली कराई गई अस्ती कोतवाली रोड, आईटीआई रोड, पक्का तालाब रोड, बांदा सागर रोड, पत्थरकटा चौराहे का निर्माण नगर पालिका कराएगी।
....................................
अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरा चरण 15 से शुरू होगा
सड़कों के दोनो ओर नाली और नाले का निर्माण नगर पालिका कराएगी। इस काम में ढाई से तीन करोड़ खर्च आएगा। इसके लिए नालों को जोड़ने के लिए जहां-जहां कब्जे बचे हैं, वहां पंद्रह फरवरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बताया कि राधानगर चौराहे से गाजीपुर रोड पर भी अभियान चलाकर अवैध रूप से वर्षों से काबिज लोगों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
बस स्टाप में बनेगा एजूकेशन हब, हटाई जाएंगी शराब की दुकानें
शहर के ज्वालागंज बस स्टाप के सामने कमला लाइब्रेरी की जमीन पर बाजार का भी स्वरूप बदलेगा। डीएम ने बताया लाइब्रेरी के नाम से अभिलेखों में अंकित लाइब्रेरी की जगह में एजूकेशन और ई-एजूकेशन हब बनाया जाएगा। यहां से बियर और शराब की दुकानों हटा दी जाएंगी। लाइब्रेरी संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। लाइब्रेरी के सचिव नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी होंगे।
बजट आ चुका है और जहां काम होने हैं, वहां का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है। अतिक्रमण हटाने के बाद से सड़कें चौड़ी हुई हैं। सड़कों के चौणीकरण के लिए विद्युत पोलों को शिफ्ट कराने के लिए बिजली विभाग को लगाया गया है। पोल शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही आगे की कामों को गति मिल सके गी। आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
हम युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है, उन इलाकों में काम शुरू करा दिया है। बस स्टाप चौराहे पर निर्माण शुरू हो गया है और सदर अस्पताल के सामने भी चौराहे का निर्माण कार्य चल रहा है। शहर को जल्द अच्छी सूरत देने के लिए तत्पर हैं। - प्रमोद झा, एसडीएम व प्रभारी ईओ
पालिक अब तक शहर में दस करोड़ की लागत से कई निर्माण कार्य करा चुकी है। अब ज्वालागंज, लोधीगंज, आईटीआई चौराहे, तांबेश्वर मंदिर का स्वागत द्वार और चौराहा, ईदगाह के गेट सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। सभी काम तीन माह की समय सीमा में पूरा करा लेंगे। - हाजी रजा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर पालिका
सात करोड़ से खिंचेगा शहर के विकास का खाका
पालिका को शासन से मिली चार करोड़ की वित्तीय सहायता
पालिका और प्रशासन के बीच बैठक के बाद बनी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो