फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बहुआ ब्लाक प्रमुख की किस्मत का फैसला आज

बहुआ ब्लाक प्रमुख की किस्मत का फैसला आज

Mon, 17 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहुआ ब्लाक प्रमुख की किस्मत का फैसला आज
बहुआ ब्लाक प्रमुख की किस्मत का फैसला आज
विज्ञापन

फतेहपुर। प्रशासन ने बहुआ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश ने रविवार को मतदान स्थल(ब्लाक परिसर) का निरीक्षण किया। सोमवार को दोपहर एक बजे अविश्वास प्रस्ताव की पहली प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आना जरूरी है। बीडीसी की आधे से कम संख्या होने पर अविश्वास प्रस्ताव रद्द कर दिया जाएगा।


क्षेत्र पंचायत सदस्य वैशाली शिवहरे ने ब्लाक प्रमुख फूलमती के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम चलाई है। दोनोें पक्षों की ओर से डीएम मदनपाल आर्य को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र अपने-अपने पक्ष में दिए गए हैं। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फैसले के लिए सोमवार का दिन तय किया है।
विज्ञापन


बहुआ ब्लाक में 85 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आधे से एक अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य का होना जरूरी है। जरूरत पड़ी तो ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान बैलेट पेपर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रशासन ने की अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की तैयारी


कैसे होगा मतदान
अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक बैलेट पेपर मिलेगा। इसमें अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हां और नहीं का कालम होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हां और नहीं में से किसी एक कालम में मुहर लगानी है। मतदान के बाद तुरंत बाद बैलेट पेपर गिने जाएंगे।

एसडीएम सदर बने चुनाव प्रभारी
अविश्वास प्रस्ताव के लिए एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनकी अध्यक्षता में दोपहर एक बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ब्लाक सभागार में बैठक होगी। चुनाव कराने का समय दोपहर बाद 3 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा।


यह भी संभालेंगे जिम्मेदारी
सदर एसडीएम के साथ सदर तहसीलदार जेपी पांडेय को भी लगाया गया है। एडीएम आलोक सिंह को सुरक्षा की देखरेख करने की जिम्मेदारी मिली है। बाहरी सुरक्षा के लिए एसडीएम अमित भट्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed