{"_id":"69124199d5e2a57c2e030568","slug":"1008-crore-approved-for-the-renovation-of-56-link-roads-in-the-district-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143782-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिले के 56 संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए 10.08 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिले के 56 संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए 10.08 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
फोटो-52-मयाराम खेड़ा की जर्जर सड़क। संवाद
फतेहपुर। जिले में 62 किलोमीटर लंबे 56 जर्जर संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए शासन ने 10.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इन सड़कों के सुधरने से करीब 300 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खेतों और बाजारों तक आवागमन सुगम होगा तथा समय व ईंधन की बचत भी होगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करेगा। विभाग ने विधायकों की ओर से चिह्नित मार्गों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से 56 मार्गों को मंजूरी मिल गई है।
नवीनीकरण कार्य में शामिल प्रमुख मार्गों में गंचौली-डुंडरा-नामामऊ, गहरुखेड़ा-डाडा-अमौली-गंगौली, न्योरी-लहुरीसरांय-चिल्ली, पधारा-मयारामखेड़ा-बसौनापुर, बंथरा-कोठा-बखरिया-गोहरारी, आजमपुर गढ़वा-भगौनापुर, और चांदपुर लहुरीमऊ-जारा मार्ग शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।