फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   100% result of ICSE board

Fatehpur News: आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
100% result of ICSE board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। आईसीएसई परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल और कक्षा 12वीं में प्लेवे इंग्लिश स्कूल का छात्र ने जिला टॉप किया।

जिले में कुल तीन विद्यालय आईसीएसई बोर्ड से संचालित हैं। इनमें प्लेवे इंग्लिश स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र अलसफा ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टाप किया। मयंक प्रताप सिंह 91.2 और रिचा सिंह ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया। कक्षा 12वीं में आदित्य वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक पाया। दूसरे स्थान पर मुदिता यादव ने 93.25 प्रतिशत और हनीफ ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य इरम जाफी शत प्रतिश परिणाम को लेकर शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की। आरवीएक्सल स्कूल के हाईस्कूल के सक्षम सिंह ने 96 प्रतिशत, अंशुमान राज गुप्ता 95 प्रतिशत, हर्षवर्धन 94.20 प्रतिशत, वंशिका गुप्ता 94 प्रतिशत और हनेका सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। बारहवीं में सत्यम यादव 90 प्रतिशत, गौरव सिंह ने 88, कीर्ति गुप्ता 87 तथा अनुराग मौर्या ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा पास की। आवीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने शत प्रतिशत रिजल्ट पर बच्चों को बधाई दी और अपने शिक्षक स्टॉफ के बेहतर परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। सेंट जांस स्कूल का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इससे स्कूल में जश्न का माहौल दिखा। स्कूल प्रबंधक फादर जार्ज राड्रगस और प्रधानाचार्य मेरी जोसेफ ने बच्चों को मिठाई खिलाई। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविषय की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed