फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   100 bigha crops submerged due to second breach in a week

Fatehpur News: एक सप्ताह में दूसरी बार रजबहा कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 26 Dec 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
100 bigha crops submerged due to second breach in a week
फोटो-39-​थरियांव रजबहा में खांदी कटने से गेहूं की फसल में भरा पानी। संवाद
थरियांव। निचली गंगा नहर की माइनरों और रजबहों में सफाई न होने के कारण लगातार कटान हो रहा है। हसवां ब्लॉक के जयसिंहपुर के पास रजबहा कटने से लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे पहले इसी सप्ताह बहुआ ब्लॉक के प्रेमगांव के पास माइनर कटने से 500 बीघा कृषि भूमि पानी में डूब गई थी और गांव के दो घर भी गिर गए थे।
विज्ञापन

बुधवार रात जयसिंहपुर के पास कटान से गेहूं, सरसों, चना, आलू और सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसान रविकांत, रविकरण पाल, रामधनी पाल, हरिलाल, राकेश पाल, सुखलाल पाल, विशाल, हरिश्चंद्र सिंह, गब्बर पाल, श्रीमोहन सिंह, रतिलाल और रामदास सिंह ने बताया कि नहर में पानी छोड़े जाने के बाद खांदी कट गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार सफाई की मांग के बावजूद विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान बलबीर यादव ने बताया कि नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुआ क्षेत्र के प्रेमगांव में दो घर गिरने और 500 बीघा फसल डूबने के बावजूद निचली गंगा नहर या राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ितों का कहना है कि राहत देने संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने जांच कराए जाने की बात कही है।

फोटो-39-थरियांव रजबहा में खांदी कटने से गेहूं की फसल में भरा पानी। संवाद

फोटो-39-थरियांव रजबहा में खांदी कटने से गेहूं की फसल में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed