{"_id":"66e733f02a6aa7a3aa05e724","slug":"10-year-old-tambeshwar-intersection-dispute-resolved-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-121357-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 10 वर्ष पुराना तांबेश्वर चौराहे का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 10 वर्ष पुराना तांबेश्वर चौराहे का विवाद सुलझा
विज्ञापन
फतेहपुर। तांबेश्वर चौराहे के नामकरण को लेकर 10 साल पुराना विवाद हल हो गया है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की मध्यस्थता में इस मसले को हल किया गया। तांबेश्वर चौराहा अब नंदी चौराहा के नाम से जाना जाएगा। डाक बंगले के सामने स्थित चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा।
सविता उत्थान समिति के पदाधिकारियों की तरफ से 10 वर्ष पहले तांबेश्वर चौराहे का नामकरण जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किया गया था। आस्था का केंद्र तांबेश्वर मंदिर पास होने के कारण श्रद्धालु इस चौराहे का नाम नंदी चौराहा रखना चाहते थे। तब से यह विवाद का केंद्र बना हुआ था। श्रद्धालु लगातार कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा किसी दूसरे चौराहे पर स्थापित करने की मांग उठा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व स्थानीय सभासदों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब तांबेश्वर चौराहे को नंदी चौराहा के नाम से जाना जाएगा। डाक बंगले के सामने स्थित चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल सविता व सविता समाज के शिव प्रसाद, रजोल सविता मौजूद रहे।