फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 thousand people yearned for electricity for 11 hours due to breaking of pole

Fatehpur News: पोल टूटने से 10 हजार लोग 11 घंटे बिजली के लिए तरसे

Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
10 thousand people yearned for electricity for 11 hours due to breaking of pole
फतेहपुर। शहर के अशोकनगर में शनिवार को बिजली का पोल गिरने से 11 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई। देर रात एक बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जल्दबाजी में तिरछा पोल खड़ा कर चले गए। तिरछा पोल तेज हवा में फिर गिर सकता है।
विज्ञापन

अशोकनगर में शनिवार की दोपहर 1:55 बजे एचटी लाइन का जर्जर पोल टूटकर बांदा-सागर रोड पर खड़े ई-रिक्शे पर गिर गया था। इसमें अशोकनगर और ईसाइनपुरवा की करीब 10 हजार की आबादी बिजली के लिए परेशान हो गई। शाम को बिजली कर्मचारियों ने पोल लगाना शुरू किया। देर रात रात एक बजे पोल लगाकर लाइन तैयार की। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि लगाया गया पोल भी क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क की तरफ झुका है। तेज हवा में यह पोल फिर गिर सकता है। अधिशासी अभियंता प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि लगाया गया नया पोल क्षतिग्रस्त और तिरछा होने की जानकारी नहीं है। मौके पर निरीक्षण कर तिरछा होने पर पोल सही कराया जाएगा। अगर क्षतिग्रस्त है, तो दूसरा पोल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed