फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 people of the district cannot contest elections

Fatehpur News: जिले के 10 लोग नहीं लड़ सकते चुनाव

Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
10 people of the district cannot contest elections
- लोकसभा चुनाव लड़ने पर लगा प्रतिबंध, सभी 2026 तक कर दिए गए हैं बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। उम्मीदवार सांसद बनने का सपना लेकर मैदान में उतरने की उम्मीद पाले हुए हैं। वहीं, आयोग ने न्यायालय से जारी सूची के आधार पर आपराधिक व अन्य मामलों में दोषी मिले अयोग्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें जिले के भी 10 नाम हैं। ये सभी जुलाई 2026 तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने से अयोग्य की लिस्ट जारी की है। इसमें जिले से विधानसभा अयाहशाह से शीलम देवी निवासी देवीगंज, इसी विधानसभा के बहुआ देहात के सुजानपुर निवासी हेमलता और असोथर निवासी अनुराम सिंह को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह खागा विधानसभा क्षेत्र में बिलंदा के बरियाखुर्द निवासी विजय कुमार, इसी विधानसभा से बिछियावा अलामपुर निवासी मैकूलाल, पक्का तालाब निवासी केशनलाल और इसी विधानसभा से मेसटेनी गांव निवासी अजय चौधरी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं विधानसभा जहानाबाद से कानपुर दीनदयाल पुरम निवासी राम चरन साहू और इसी विधानसभा के न्योरी जलालपुर निवासी बीजेंद्र कुमार पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से खागा के नहवैया निवासी रमेश सिंह लोधी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इन सभी को 14 जुलाई 2023 से 14 जुलाई 2026 तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस दौरान ये सभी कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

चुनाव आयोग ने ये पूरी लिस्ट रिटर्निंग आफिसर तक पहुंचाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है। आयोग की सख्ती को देखते हुए आपराधिक पृष्ठभूमि के के लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed