फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   0n death anniversary tribute paid to farmer's leader TIKAT

पुण्य तिथि पर किसानों के मसीहा को याद किया

Sat, 16 May 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
0n death anniversary tribute paid to farmer's leader TIKAT

किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत

विज्ञापन

की पुण्यतिथि मनाई गई। सदर तहसील क्षेत्र के नहर कालोनी में बीकेडी नेता रामदत्त मिश्रा और खागा तहसील के डाक बंगले में भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में टिकैत के चित्र पर फूलमाला पहना कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वक्ताओं ने किसान नेता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे। इसके अलावा बेमौसम बारिश से बर्बाद किसानों को मुआवजा दिलाए जाने के विषय में चर्चा की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष ने एसडीएम बलराम सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।  

भाकियू नेता रामदत्त मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय टिकैत किसानों के मसीहा थे। किसानों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया। भाकियू नेता ने कहा कि बेमौसम बारिश से जिले का किसान कर्ज में डूब गया है। प्रशासन किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखी कर रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर जिले के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बैठक में फसलों के मुआवजे की रकम 25 हजार रुपये प्रति एकड़ करने, मृतक किसानों के परिजनों को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, मधुसूदन तिवारी, नागेंद्र सिंह यादव, दीपक गुप्ता, प्रीतम सिंह, भानुप्रताप, मुलायम सिंह, रिंकू आदि रहे। इसी प्रकार खागा में भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि किसानों को मुआवजे की धनराशि नही मिल रही है। किसान कस्बा और शहरों में मजदूरी करने के लिए पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बटाईदारों को मुआवजे की आधी धनराशि मिलनी चाहिए। तहसील अध्यक्ष अभय मिश्रा ने कहा कि वरासत, हिस्सा फांट, वारिस प्रमाणपत्र और जाति, निवास, आय प्रमाण पत्रों के बनाने में अवैध वसूली की जा रही है। इस मौके पर केशनपाल सेंगर, बुधराज पाल, लाल बाजपेई, जितेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह और रामचंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed