फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Zaharkhuraan gang looted four passengers in Kalindi Express

Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस में जहरखुरान गिरोह ने चार यात्रियों को लूटा

Sun, 09 Feb 2025 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Zaharkhuraan gang looted four passengers in Kalindi Express
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस से दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रहे चार यात्रियों को जहरखुरान गिरोह ने शिकार बना लिया। उनके पास से 88 हजार रुपये, कपड़ा भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। होश आने पर मैनपुरी जीआरपी थाने में मौखिक शिकायत की। इसके बाद चारों युवक बिना तहरीर दिए अपने घर चले गए।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव नगला तराई निवासी रामकेशव, किसानन नगला निवासी याकूब, कमालगंज के गांव धीरजपुर निवासी सुधीर और हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव बड़ा गांव निवासी शैलेंद्र दिल्ली में नौकरी करते हैं। कई महीने बाद घर आने के लिए दोनों दिल्ली और दो युवक गाजियाबाद से कालिंदी एक्सप्रेस पर सवार हुए। रास्ते में रामकेशव और याकूब ने ट्रेन में बेचने वाले युवक से बिस्कुट लेकर खाए। सुधीर और शैलेंद्र ने स्टेशन से बिस्कुट लेकर पास में ही बैठे युवक से बदलकर खा लिए। इसके बाद चारों बेहोश हो गए।
विज्ञापन

रामकेशव के पास से 22, याकूब से 21 हजार रुपये गायब हो गए। सुधीर और शैलेंद्र से करीब 45 हजार रुपये, कपड़ों से भरे बैग ले गए। दोनों युवकों के जूतों में रखे करीब 30-30 हजार रुपये बच गए। मैनपुरी से कुछ पहले जब इन युवकों को होश आया, तो उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही युवकों ने जीआरपी थाने में मौखिक शिकायत की। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी तो वह बिना लिखित शिकायत किए ही अपने घरों को चले गए। मैनपुरी जीआरपी थाना प्रभारी आमोल शर्मा ने बताया कि जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आएगी, तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed