{"_id":"61db1ff389810c5a7c5ecffd","slug":"yuva-mahotsav-farrukhabad-news-knp6744568178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में संदीप व चाहत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में संदीप व चाहत अव्वल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में साइकिल रेस में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की ओर साइकिल रेस और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। साइकिल रेस बालिका वर्ग में चाहत और बालक वर्ग में कुनाल ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आवास विकास स्थित लोहिया मैदान में सुनील सक्सेना, हर्ष दुबे और कुशाग्र की देखरेख में साइकिल रेस और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। साइकिल रेस बालक वर्ग में कुनाल वर्मा प्रथम, नितिन यादव द्वितीय, विवेक व ओजश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में चाहत प्रथम, कृति द्वितीय और श्रद्धा अग्निहोत्री तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप कुमार प्रथम, नितेश यादव द्वितीय और नीलेश व केशव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग दौड़ में चाहत प्रथम, कृति द्वितीय और श्रद्धा अग्निहोत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन किमी बालक वर्ग दौड़ में राहुल पाल प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय, रवित तृतीय स्थान पर रहे। सुनील सक्सेना ने सभी विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायकों में सुनील सक्सेना व हर्ष दुबे रहे।