{"_id":"6316483ac6572f4e001ef5be","slug":"youths-of-bahraich-showed-stamina-in-agniveer-recruitment-farrukhabad-news-knp7165835197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के युवकों ने अग्निवीर भर्ती में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के युवकों ने अग्निवीर भर्ती में दिखाया दमखम
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते युवा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बहराइच के युुवकों ने दमखम का प्रदर्शन किया। 6259 युवकों ने पंजीकरण कराया था।
फतेहगढ़ स्थित राजपूताना रेजिमेंट सेंटर में 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती हो रही है। रविवार शाम से ही जनपद बहराइच की तहसील सदर, केसरगंज, महासी, नानपारा, पायापुर, मिहिनोरवा, मोतीपुर के युवकों का फतेहगढ़ आना शुरू हो गया था। पुलिस व प्रशासन की ओर से भर्ती में आए युवाओं को दलालों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा था।
रात 12 बजे युवकों को लाउडस्पीकर से एनाउंस करवाकर युवाओं को बरगिदया घाट बुलाया गया। वहां युवकों को बैरिकेडिंग के पीछे एकत्र किया गया। सोमवार भोर में साढ़े तीन बजे सेना के जवानों ने युवकों को बरगदिया घाट आने पर रोक लगा दी गई। आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र की सेना के जवानों ने जांच की और शैक्षिक प्रमाण पत्र डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने देखे।
कैंट गेट पर युवकों की लंबाई व सीने की नाप की गई। इसके बाद युवाओं को करियप्पा मैदान में दौड़ के लिए भेजा गया। वहां 16 सौ मीटर की दौड़ पांच मिनट में पूरी करने लक्ष्य दिया गया। दौड़ में सफल हुए युवकों ने लंबी कूद, बीम व जिग जैक वॉक में भाग लिया। बाकी युवकों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सीतापुर के युवाओं ने डाला डेरा
मंगलवार को सीतापुर जनपद के युवा भर्ती में शामिल होंगे। सोमवार शाम से युवा फतेहगढ़ पहुंचने लगे। युवकों को सेना के जवान संबंधित प्रपत्र भर्ती के दौरान लाने के संबंध में जानकारी देते रहे।

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में कागजात चेक कराते युवा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD