फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youths in the army showed stamina

सेना में भर्ती में युवाओं ने दिखाया दमखम

Thu, 19 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youths in the army showed stamina

फर्रुखाबाद। सिखलाई रेजीमेंट में बुधवार से शुरू हुई रिलेशनशिप भर्ती में युवाओं ने दमखम दिखाया। सैनिक जीडी की भर्ती के लिए आठ राज्यों के उम्मीदवारों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के बैरियर पर युवकों का हुजूम लगने लगा था। सैन्य अधिकारियों और जवानों ने युवकों को राज्यवार बैठाया। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद युवकों की लंबाई नापी गई। लंबाई में पास होने पर ही रमन स्टेडियम में जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन


सैनिक जीडी की भर्ती देखने के लिए हरियाणा, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब पांच सौ युवा एकत्र हुए। युवकों को 50 के ग्रुप में 1600 मीटर प्रतियोगिता में दौड़ाया गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कुछ अभ्यर्थी ट्रैक पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता में पास होने पर युवाओं को दो ग्रुपों में बांटा गया। पांच मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वाले युवाओं को पहले ग्रुप में तथा 6 मिनट में दूरी तय करने वालों को दूसरे ग्रुप में रखा गया। सफल युवकों को शारीरिक माप के बाद आगे की परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया। एडजूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा ने बताया कि गुरुवार को सैनिक ट्रेडसमैन की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed