{"_id":"67b7744bae561f01e8028c29","slug":"youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-companion-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1003-120933-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दोस्त की ससुराल से घर आ रहे बााइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव कंसपुर निवासी रोहित (25), पड़ोसी गांव नगलामनी निवासी दोस्त मकरंद के साथ जिला कन्नौज के कोतवाली छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर ससुराल गया था। बुधवार शाम दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर नगला बहादुर रेलवे अंडरपास के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी मकरंद घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मकरंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने मकरंद से मिली जानकारी पर रोहित के परिजनों को घटना की सूचना दी। दे रात रोहित के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के एक चार साल का पुत्र रिशु है। पत्नी काजल तथा मां कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल मकरंद ने बताया कि उसकी ससुराल छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर में बृजकिशोर के यहां है, उसकी पत्नी सुमन व दोनों बच्चों के साथ मायके में थी। बच्चों से मिलकर वह वापस आ रहा था।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, घायल का सीएचसी में उपचार चल रहा है।