फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation into 40 lakh embezzlement stalled due to missing file.

Farrukhabad News: पत्रावली न मिलने से फंस गई 40 लाख के गबन की जांच

Fri, 25 Sep 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation into 40 lakh embezzlement stalled due to missing file.
फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिमलापुर के विकास कार्यों में 40 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाकर शिकायत की गई। डीएम ने जांच के लिए समिति गठित की। समिति के अधिकारियों को विकास कार्यों की पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने से जांच लटक गई है। डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अहिमलापुर के मजरा जिंदापुर निवासी बिजनेस कुमार ने वर्ष 2021 से 2025 तक कराए गए विकास कार्यों में 40 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। कहा कि मनरेगा के कार्यों सहित कुल 74 लाख का घपला है। इस पर डीएम ने 16 अप्रैल को जिला उद्यान अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस बीच प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने से उन्हें प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चार माह बीतने के बावजूद ग्राम पंचायत सचिव ने जांच के लिए पत्रावली ही नहीं दी। इसके अभी तक जांच लटकी है। डीपीआरओ अविनाश चौरसिया ने बताया कि उन्होंने बीडीओ को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत सचिव अमित शुक्ला द्वारा विकास कार्यों व भुगतान संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। यदि सचिव द्वारा तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो सचिव के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed