फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth returning from procession dies in accident, fellow injured

बारात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल

Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from procession dies in accident, fellow injured
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में बरात से दावत खाकर घर जा रहे युवकों की बाइक में वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। वहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव डुंडवा निवासी जीशान की बरात सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव भड़ौसा में इस्तकार के यहां आई थी। जीशान के पड़ोसी इमरान (21) व शाहरुख (21) भी बाइक से बरात में आए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे इमरान व शाहरुख दावत खाकर घर वापस जा रहे थे। तभी उबरीखेड़ा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास खुदागंज की ओर से आ रही वैन (टाटा मैजिक) ने शाहरुख की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वैन सड़क किनारे रेलवे बैरीकेडिंग में घुस गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डुंडवा जा रहे इंतजार ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक विकास पटेल ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। इमरान की हालत न सुधरने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंतजार ने घटना की जानकारी शाहरुख के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे। घायल इमरान ने बताया कि बाइक को शाहरुख चला रहा था। शाहरुख के पिता सगीर का रो रोकर बुरा हाल है। सगीर ने बताया कि पुत्र शाहरुख पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed