{"_id":"64c15a314c7f7e5773016f98","slug":"youth-fell-from-culvert-died-due-to-drowning-in-flood-water-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1138-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिया से गिरे युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिया से गिरे युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेपुर। पुलिया से गिरे युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। पत्नी व मां सहित परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी शेर सिंह(30) गांव के बाहर बुधवार शाम पुलिया पर बैठा था। अचानक वह पुलिया से बाढ़ के पानी में गिरकर डूबने लगा। आस पास के ग्रामीणों ने शेर सिंह को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई। ग्रामीणों ने शेर सिंह को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शेर सिंह को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉ.अमित वर्मा ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाई अजीत, मां लीलावती व पत्नी मोहनी मौके पर पहुंची और रोने लगी। शेर सिंह के कोई संतान नहीं है। उसकी चार बहनें है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डिप के पास आए लोगों को पुलिस ने वापस भेजा
राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव चित्रकूट के पास डिप पर पानी भरने से कुछ दिन पहले दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। एडीजी आलोक सिंह ने एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज सहित यूपी 112 को डिप के पास निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। एसपी विकास कुमार ने भी बुधवार को मौके का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। बुधवार की शाम को पिकअप पर सवार महिलाएं बच्चे वहां पिकनिक मनाने आए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को फटकार कर भेज दिया। (संवाद)