{"_id":"674222b9c8316845f50ecaa4","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-117907-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
जहानगंज। वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार(28) सुबह 5.30 बजे घोड़ा चराने के लिए निकला था। वह रामाधार कोल्ड के पास पहुंचा, उसी समय किसी वाहन ने उसके टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर वाहन को पकड़ने और चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वह तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। जीतू, रागिनी, शोभा और छोटा अंशुल है। मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने छोटे भाई अंशुल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि युवक की मौत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीलीभीत के असम चौराहे पर बीसलपुर मार्ग पर मैजिक में बैठी सवारी।संवाद