{"_id":"64076e8004a7dd2a1c0bc274","slug":"youth-dies-due-to-tractor-collision-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-114417-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
नबावगंज। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। वह फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदने का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर निवासी जवाहर का पुत्र रवेंद्र (39) मोपेड से कबाड़ा खरीद कर लौट रहा था। बघौना भट्ठा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हुई।
जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कबाड़ व्यापारी की मौत हो गई है।