{"_id":"6671f581a68eb2c01b0bcdb4","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-repairing-inverter-wire-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112527-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इनवर्टर का तार सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इनवर्टर का तार सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। इनवर्टर का तार सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार निवासी अतुल सिंह (27) किराये पर कार व खेती करके परिवार की गुजर बसर करते थे। मंगलवार सुबह अतुल इनवर्टर का तार सही कर रहे थे। अचानक करंट लगने से अतुल बिजली के तार से चिपक गए। परिजनों ने अतुल को तार से चिपका देखकर बिजली की लाइन बंद करके अतुल को छुड़ाया। परिजन अतुल को नर्सिंग होम में लेकर गए।
डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर बाहर दिखाने की बात कही। परिजन अतुल को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मां उर्मिला देवी, पत्नी सरिता व भाई पुष्पेंद्र, अमित, सुमित का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। सुमित के पांच वर्ष की एक बेटी सुरभि व डेढ़ वर्ष का एक बेटा सूर्यांश है।
भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में अतुल की मौत करंट लगने से होना बताई गई। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत हो गई। (संवाद)