{"_id":"603bdc148ebc3ee97f58f0da","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-farrukhabad-news-knp6147654185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गंगा स्नान के लिए निकले युवक की चीनी मिल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जेब में मिले आधारकार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसई खेड़ा निवासी ओपेंद्र पुत्र शिवपाल अंबाला में रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चलाता था। शुक्रवार को ही वह घर लौटा था। शनिवार सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकला था। देर रात उसका शव चीनी मिल रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चचेरे भाई अवनीश ने बताया ओपेंद्र तीन भाइयों के साथ कैंटीन चलाता था। लॉकडाउन के बाद वह अकेले ही अंबाला चला गया था। गंगा स्नान के लिए निकले थे, रेलवे लाइन किनारे कैसे पहुंच गए पता नहीं। ओपेंद्र दो बड़े भाई रजनेश (25), दिनेश (23) और छोटा भाई गोपेन्द्र उर्फ गोपी हैं। बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है।