फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies after being crushed by an e-rickshaw that overturned when its wheel fell into a pothole.

Farrukhabad News: गड्ढे में पहिया जाने से पलटे ई रिक्शा से दबा युवक, मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by an e-rickshaw that overturned when its wheel fell into a pothole.
कमालगंज। दरियावगंज मार्ग पर गड्ढे में पहिया जाने से बेकाबू ई रिक्शा पलट गया। रिक्शा से दबने से युवक की मौत हो गई। चालक व राहगीर एंबुलेंस से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी तौफीक खान ई रिक्शा चलाता है। बुधवार रात करीब 9:20 बजे वह कस्बा से ई रिक्शा लेकर घर जा रहा था। उसके साथ गांव का ही गौरव उर्फ छोटू (18) रिक्शा पर बैठा था। रास्ते में दरियावगंज मार्ग पर स्थित गदनापुर गांव में पेट्रोल पंप के निकट ई रिक्शा का पहिया गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन

इससे बेकाबू हुआ रिक्शा पलट गया। रिक्शे में दबने से गौरव की मौत पर ही मौत हो गई। चालक तौफीक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और ई रिक्शा सीधा कर गौरव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मां पिंकी देवी अस्पताल पहुंची तो शव देख बिलखने लगीं। गौरव तीन भाई सौरभ व रिशु में बड़ा था। उसकी एक बहन का विवाह हो चुका है। करीब पांच वर्ष पूर्व पिता बृजेश की मौत हो जाने के बाद से गौरव मजदूरी कर घर चलाता था। मां पिंकी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे गौरव गांव के ही तौफीक के साथ गया था।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed