फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth absconded after snatching chain and ring from Saraf

Farrukhabad News: सराफ से चेन और अंगूठी छीनकर युवक फरार

Fri, 16 Jun 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth absconded after snatching chain and ring from Saraf
कंपिल। सराफ से सोने की चेन व अंगूठी छीनकर युवक गली से होता हुआ भाग गया। सीओ कायमगंज ने कई थानों की पुलिस के साथ युवक की क्षेत्र में तलाश की। मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और ड्रोन भी उड़ाए, लेकिन युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अंकुर वर्मा की कंपिल थाना क्षेत्र के गंगा रोड पर सराफा की दुकान है। अंकुर वर्मा लगभग 12 बजे दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान एक युवक वहां आया। युवक ने अंकुर से सोने की चेन व अंगूठी दिखाने के लिए कहा। अंकुर ने तिजोरी से सोने की चेन व अंगूठी निकाली। काउंटर के पास आकर युवक को दिखाने लगा। युवक ने अंगूठी और चेन सराफ के हाथ से छीन ली, और सामने गली में भाग गया। अंकुुर के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

अंकुर की सूचना पर सीओ कायमगंज सोहराब आलम, कायमगंज कोतवाल जेपी पाल, शमसाबाद एसओ बलराज भाटी, कंपिल एसओ अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सराफ से युवक का हुलिया और कद काठी के बारे में जानकारी की। इसके बाद रास्ते में मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन युवक किसी कैमरे में पकड़ में नहीं आया। सीओ ने गंगा की कटरी तक रूट मार्च कर युवक का पता लगाने का प्रयास किया। ड्रोन कैमरे उड़ाकर युवक की तलाश की गई। अंकुर वर्मा ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed