{"_id":"6abc0f85247d3189b409c1c3","slug":"roads-riddled-with-holes-due-to-rain-journeys-become-unsteady-amidst-the-potholes-farrukhabad-news-c-12-jhs1008-1666798-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश में छलनी हुईं सड़कें, गड्ढों में डगमगा रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश में छलनी हुईं सड़कें, गड्ढों में डगमगा रहा सफर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लगातार बारिश ने शहर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग से लेकर शहर के अंदर तक जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। जलभराव होने के चलते गड्ढों में जाने से दोपहिया व तीन पहिया वाहन पलट रहे हैं। कई स्थानों पर हाल में कराया गया पैचवर्क भी बारिश में उखड़ गया।
लालगेट तिराहे पर फव्वारे के चारों ओर सड़क टूट गई है। ठंडी सड़क की ओर से आने पर सड़क के नीचे लगी सीमेंटेड ईंटें दिखाई दे रही हैं। फतेहगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी गहरा गड्ढा बन गया है। फतेहगढ़ चौराहा से लालगेट तिराहा तक सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन है, जबकि शहर के अंदर की सड़कें नगरपालिका क्षेत्र में आती हैं।
लालसराय पानी टंकी के सामने बना स्पीडब्रेकर बारिश में टूटकर गड्ढे में बदल गया है और गिट्टी सड़क पर फैल गई है। इस्लामिया स्कूल के बाहर जलभराव से सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। यहां से गुजरने वाले रिक्शे और ई-रिक्शे असंतुलित हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने कुछ दिन पहले नेकपुर से लालगेट तक सीसी रोड पर पैचवर्क कराया था, जो बारिश में उखड़ गया। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नेकपुर पुल के पास सीमेंट की बनी सड़क की हालत खराब है।
विज्ञापन
अवर अभियंता सोहेल अहमद ने बताया कि पुरानी सीसी रोड पर डामर से पैचवर्क किया जा सकता है। सीमेंट को सूखने में समय लगता है और यातायात रोकना संभव नहीं है। अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि अत्यधिक बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
गड्ढे में फंसा पहिया, सवारियां कूदीं : बूरा वाली गली के सामने सोमवार को सवारियों से भरे ई-रिक्शे का एक पहिया गड्ढे में चला गया। रिक्शा एक तरफ झुकते ही महिलाएं और बच्चे बाहर कूदने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे संभाला, जिससे बड़ा हादसा बच गया।